फेसबुक जल्द ही अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकता है और Apple, Samsung जैसे मार्केट लीडर्स को टक्कर दे सकता है।
इसमें आप फेसबुक की सेवाओं का उपयोग करके संदेश भेजने और स्वास्थ्य और फिटनेस सुविधाओं से संबंधित फीचर्स देखने को मिलेंगे।
फेसबुक स्मार्टवॉच में दो डिटेचेबल कैमरों के साथ एक डिस्प्ले होगा और आप इंस्टाग्राम, फेसबुक फीड आदि जैसी फेसबुक सेवाओं पर अपनी तस्वीरें, वीडियो साझा करने में सक्षम होंगे।
फेसबुक स्मार्टवॉच में वीडियो कॉल के लिए एक फ्रंट कैमरा और ऑटो फोकस के साथ एक रियर 1080p कैमरा होगा।साथ ही यह डिवाइस LTE connectivity और Heart Rate Monitor की पेशकश करेगा।
फेसबुक स्मार्टवॉच कीमत
फेसबुक की पहली स्मार्टवॉच की कीमत करीब 400 डॉलर (भारत में करीब 29,000 रुपये) होने की उम्मीद है।
फेसबुक स्मार्टवॉच रंग:
फेसबुक स्मार्टवॉच के तीन कलर ऑप्शन- व्हाइट, ब्लैक और गोल्ड में उपलब्ध होने की संभावना है।
फेसबुक स्मार्टवॉच लॉन्च की तारीख
2022 की गर्मियों तक कुछ महीनों में फेसबुक स्मार्टवॉच की उपलब्धता की उम्मीद है।