गूगल अकाउंट का नाम बदले बिना, यूट्यूब चैनल का नाम कैसे बदलें।
YouTube creator अपने Google अकाउंट को प्रभावित किए बिना अपने YouTube चैनल का नाम बदल सकते हैं।
अब, YouTube creator Google अकाउंट से अलग नाम चुन सकते हैं।
YouTube ने पिछले महीने अपने creator कम्युनिटी के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया था। यह अपडेट YouTube creators को Google अकाउंट के नाम और फ़ोटो को प्रभावित किए बिना चैनल का नाम और प्रोफ़ाइल फ़ोटो बदलने की अनुमति देता है।
इससे पहले, YouTube चैनल के नाम में परिवर्तन सभी Google सेवाओं में दिखाई देते थे।
सूचना : YouTube चैनल का नाम बदलने से निर्माता verification बैज खो सकते हैं। (लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि निर्माता सत्यापन बैज को फिर से लागू नहीं कर सकते हैं।)
यहां डेस्कटॉप पर YouTube स्टूडियो या YouTube मोबाइल ऐप पर YouTube का नाम बदलने के चरण दिए गए हैं।
फोन पर अपने यूट्यूब चैनल का नाम कैसे बदलें।
- अपने फ़ोन में YouTube ऐप खोलें, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें।
- अपने चैनल पर जाएं। इसके बाद एडिट चैनल पर जाएं।
- यहां, आप अपने चैनल का नाम बदल सकते हैं।
- सेव करने के लिए ओके पर टैप करें।
कम्पयूटर पर अपने यूट्यूब चैनल का नाम कैसे बदलें।
- यूट्यूब स्टूडियो खोलें।
- अपने अकाउंट से लॉग इन करें।
- Customisation मेनू पर क्लिक करें।
- Basic जानकारी चुनें।
- नया चैनल नाम एडिट करने या जोड़ने के लिए modify करें पर क्लिक करें।
- परिवर्तनों को सहेजने के लिए, publish करें पर क्लिक करें।